UAE Lottery Winner: (UAE) में करीब ₹240 करोड़ की लॉटरी जीतकर चर्चा में आए भारतीय आईटी प्रोफेशनल अनिलकुमार बोल्ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तेलंगाना के खम्मम जिले से ताल्लुक रखने वाले अनिलकुमार ने अक्टूबर 2025 में 10 करोड़ दिरहम यानी लगभग ₹240 करोड़ का जैकपॉट जीता था। अब एक साल बाद उन्होंने बताया है कि इस बड़ी रकम ने उनकी जिंदगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को किस तरह बदल दिया है।
माता-पिता के सपने पूरे करने पर दिया ध्यान
अनिलकुमार बोल्ला अबू धाबी में लॉटरी जीतने से पहले उनकी जिंदगी एक सामान्य नौकरीपेशा व्यक्ति जैसी थी । लेकिन इस बड़ी जीत के बाद उनके पास अपने और परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के नए अवसर मिल गए है
रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छाओं को पूरा करने के लिए धन का इस्तेमाल किया। उनके पिता को खेती में रुचि है, इसलिए उन्होंने परिवार के लिए भूमि भी खरीदी। इसके अलावा, परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने माता-पिता को बेहतर सुविधाएं देने पर भी ध्यान दिया।
दुबई और अबू धाबी में खरीदी संपत्ति
लॉटरी जीतने के बाद अनिलकुमार ने अपनी रकम का एक हिस्सा संपत्ति में निवेश किया।उन्होंने अबू धाबी और दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी है। उनकी योजना अचानक मिली इस दौलत को केवल खर्च करने के बजाय भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की है।
मां के जन्मदिन से जुड़ा था लकी नंबर
अनिलकुमार की जीत की कहानी उनके विजेता टिकट के आखिरी नंबर का संबंध उनकी मां के जन्मदिन से था। उन्होंने 18 अक्टूबर 2025 को UAE Lottery के लकी डे ड्रॉ में जैकपॉट जीता था। बाद में उन्हें इस ऐतिहासिक जीत का विजेता घोषित किया गया।
अचानक मिली दौलत से क्या सीख मिलती है?
अनिलकुमार की कहानी बताती है कि अचानक बड़ी रकम मिलने के बाद वित्तीय योजना बनाना कितना महत्वपूर्ण है। इतनी बड़ी राशि के साथ निवेश, परिवार की जरूरतों और भविष्य की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।
उनकी जीत ने न केवल उनके जीवन को बदला, बल्कि परिवार के कई पुराने सपनों को पूरा करने का अवसर भी दिया।और इसे नियमित कमाई या निश्चित आर्थिक सफलता का तरीका नहीं माना जाना चाहिए।
स्रोत: Newsnigam और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स।

